दरभंगा -जदयु द्वारा निकाला गया जन जागरूकता अभियान!

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर!

अभियान में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी दरभंगा जिला के पंसारी पेट्रोल पंप से जन जन जागरूकता अभियान निकाला गया जो लोहिया चौक पर आकर संपन्न हुआ इस जन जागरूकता अभियान में लगातार बीजेपी होश में आओ का नारा गूंज रहा था जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी भी मौजूद रहे मीडिया को संबोधित करते हुए मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने कहा कि बीजेपी द्वारा लगातार नफरत फैलाने की साजिश हो रही है जिसको लेकर यह जन जागरूकता अभियान निकाला गया है ताकि आम जनता को बताया जा सके कि बिहार आपसी भाईचारा के साथ रहता आया है और रहेगा बीजेपी के साजिश का कोई शिकार ना हो

वही युवा जिला अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने कहा कि जन जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनों को आपसी भाईचारा के साथ रहने के संदेश दिया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की नफरती बातों में ना आए और आपस में सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर रहे जो बिहार की खूबसूरती है और गंगा जमुनी तहजीब है

Join us on:

Leave a Comment