शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट!
बड़हिया।
दुर्गा पूजा के दौरान बड़हिया में अवैध शराब की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बड़हिया थाना की पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबे को नाकाम करते हुए शराब की बड़ी खेप जब्त की है और तस्करों की पहचान कर ली है.
बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खुटहा गांव मे छापेमारी कर मिनी ट्रक के तहखाना से एक सौ पेटी विदेशी शराब को बरामद किया है।साथ हीं धंधेबाज का एक बाइक को भी बरामद किया है.
बड़हिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खुटहा में छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर एक मिनी ट्रक से शराब उतारने वाले हैं. इसी के बाद पुलिस ने छापेमारी की खुटहा स्थित एक ईंट चिमनी से समीप पहुचे पुलिस को देख मौजूद सभी तस्कर मौके भाग गया। चिमनी के समीप खड़ी एक जे एच 04सी 7537 नम्बर के एक मिनी ट्रक में बने एक गुप्त तहखाना में छपा कर रखे रॉयल प्ले के 105 कार्टन शराब बरामद किए. इसकी मात्रा करीब 945 लीटर है।पुलिस ने मिनी ट्रक और एक बिना नम्बर के बाइक को भी मौके से बरामद किया।
साथ ही पुलिस ने भागने वाले सभी तस्कर की पहचान कर लिया है.इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शराब की सप्लाई की जानी थी.




