आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट!
बिहार आरा में बच्चा चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग महिला मॉब लिंचिंग की शिकार हो गई.जहां भीड़ तंत्र के द्वारा महिला की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की गई है साथ ही नुकिले चिजो से महिला के शरीर पर कई जगह वार भी किए गए हैं.जिससे बुजुर्ग महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है.जहां रास्ते से गुजर रहे स्थानीय राहगीरों ने किसी तरह भीड़ तंत्र के चंगुल से पीड़ित महिला को छुड़ाकर तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया और पीड़ित महिला का इलाज करवाया जा रहा है.घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा मुहल्ले की बाताई जा रही है.इन सबके बीच हैरत की बात है कि ये सारी करतूत पुलिस के मौजूदगी में हुई और पुलिस कर्मी मौके पर खड़ा होकर चुपचाप तमाशा देखती रही.वही घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे वारदात की वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.जिसके बाद से ही इस घटना की चर्चा अब काफी जोर-शोर से हो रही है.मॉब लिंचिंग की शिकार बुजुर्ग महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी शिवशरण यादव की 75 वर्षीय पत्नी सोनापरी देवी उर्फ सोनपरी देवी बताई जा रही है.वही घटना का प्रत्यक्षदर्शी व रास्ते से गुजर रहे स्थानीय राहगीर ने बताया कि धनुपरा के पास स्विफ्ट गाड़ी में सवार कुछ लोगों के द्वारा महिला को बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई की जा रही थी जहां हम लोगों ने जख्मी महिला को किसी तरह से बचाकर उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाए हैं.जबकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आरा सदर के एएसपी हिमांशु कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है जिसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.बहरहाल सुबे में इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की खबर काफी तेजी से फैल रही है जिससे अभी तक कई बेकसूर लोग मॉब लिंचिंग का शिकार भी हो रहें हैं और सरकार सिस्टम चुपचाप तमाशा देख रही है।
बाइट-सोनापरी देवी उर्फ सोनपरी देवी,पीड़ित घायल महिला
बाइट-प्रेम गुंजन, घटना के प्रत्यक्षदर्शी व स्थानीय राहगीर
बाइट-हिमांशु कुमार,एएसपी आरा सदर




