रिपोर्ट -अनमोल कुमार!
पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर, रेणु देवी व नितिन नवीन का भी पता बदला
पटना : तेजस्वी यादव अब डिप्टी सीएम के लिए तय सरकारी बंगला ‘5 देशरत्न मार्ग’ में आ सकेंगे। पहले इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद रह रहे थे।वहीं, बिहार के दोनों पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का सरकारी आवास बदल गया है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने 35 विधायकों को नया आवास आवंटित किया है जिसमें भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, नितिन नवीन शामिल हैं। स्पीकर ने अपने आदेश में कहा है कि विधानसभा गठन के दो साल बाद भी कई विधायकों को आवास नहीं मिला था। स्पीकर ने भवन निर्माण विभाग के साथ एक मीटिंग की जिसमें विभाग ने 15 दिन में 65 आवास देने का भरोसा दिया और तत्काल 28 आवास मुहैया करा दिया गया।
अब पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का नया पता 2 एम स्ट्रैंड रोड होगा जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को 1 ऑफ पोलो रोड मिला है। पूर्व मंत्री नितिन नवीन को बेली रोड पर बी 3/ 42 आवास मिला है। पूर्व मंत्री जीवेश कुमार को 1+2, बैक हार्डिंग रोड आवास दिया गया है। प्रमोद कुमार को आर 1+ ओ 1 न्यू पुनाईचक, आबिदुर रहमान को 23 ए/ 60, नेहरू पथ और रामानुज प्रसाद को 3, हार्डिंग रोड आवास दिया गया है।
विधायकों के लिए नई आवासीय योजना में वीरचंद पटेल पथ पर बाकी 28 विधायकों को आवास आवंटित किया गया है। जिन 28 विधायकों को वीरचंद पटेल पथ पर आवास मिला है उनमें शशि भूषण सिंह, राजवंशी महतो, मुकेश यादव, ललन यादव, प्रेमशंकर प्रसाद, शंभूनाथ यादव, हरिशंकर यादव, रामवृक्ष सदा, राजेश सिंह, मंजू अग्रवाल, रणविजय साहू, इजहार असफी, अनजार नईमी, विनय कुमार, ललित नारायण मंडल, अचमित ऋषिदेव, इजहारुल हुसैन, विश्वनाथ राम, प्रेम कुमार, अरुण सिंह, रामबली सिंह यादव, अमरजीत कुशवाहा, अजीत सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, आलोक रंजन, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रीत पासवान और मिश्रीलाल यादव शामिल हैं।




