राज्यपाल फागू चौहान की IGIMS में भर्ती, दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

देर रात बेहोश हो गए थे, डॉक्टरों ने यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन बताया

पटना : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत खराब होने पर उन्हें IGIMS में एडमिट कराया गया है। वे अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पिछले 7 दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। दो दिनों से उन्हें तेज बुखार भी है। अभी-अभी जानकारी मिली है कि उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में ले जाने की तैयारी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल गुरुवार की देर रात वे बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें पटना के IGIMS में उन्हें एडमिट कराया गया। उनके इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम लगी हुई है। डॉक्टर ने बताया है कि फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल उनकी स्थिति में काफी सुधार है। राज्यपाल फागू चौहान की जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन है। उनका IGIMS में लगातार इलाज चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment