लखीसराय :- झपटमार गिरोह के 4 सदस्य रूपये के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-

लखीसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। झपटमाड़ गिरोह के चार सदस्यों को लूट के बीस हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी अपराधियों की पहचान कन्हैया साह,चंदन राय, पंकज कुमार सहनी और कमालुद्दीन के रूप में की गई है।
V.o 1- एसपी पंकज कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को कबैया थाना क्षेत्र के बिहार ग्रामीण बैंक के समीप एक महिला से 20 हजार रुपए की छिनतई हुई थी। घटना के बाद अपराधी कन्हैया साह को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। उसी के निशानदेही पर बड़हिया पुलिस ने कार से भाग रहे बाकी के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी तीन माह पूर्व मेदनी चौकी थाना क्षेत्र इलाके में एक व्यक्ति से 49 हजार रुपए हथियार के बल पर छिना था। पुलिस ने इन लोगों के पास लूट का 20 हजार रुपए नगद, हुंडई कार, पांच मोबाइल एवं अन्य कागजात को बरामद किया है।
बाइट-पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें