शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बीजेपी सेवा पखवाड़ा के रूप मे मना रही है।इस मौके पर बीजेपी प्रधान कार्यालय लखीसराय मे बुद्विजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम मे बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव भाग लेने पटना से लखीसराय जायने के क्रम बड़हिया लोहिया चौक पर भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्होंने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान सांसद रामकृपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत मे सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहाकि महागठबंधन के लोग घबरा गए हैं खास तौर पर गृह मंत्री अमित शाह के आने की खबर पर और भी बेचैन हो चुके हैं वह बहुत परेशान हैं। इसलिए अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पोल खुल गई है जनता नजर में से बिल्कुल गिर चुके हैं उनकी राजनीतिक कद छोटा हुआ है। उसे परेशान हैं और अपने कद को बढ़ाने के लिए यह सब कर रहे हैं ख्वाब तो बड़ा पाले हुए हैं ख्याल तो उनका पूरा होने वाला नहीं है।उन्होंने अपराध पर कहा कि कोई आदमी सुरक्षित है नही है 21 दिन के सरकार में, लगता है कब किसकी जान चली जाएगा पटना में 10 दिन के अंदर 10 से 12 हत्या हो चुका है, ये लोग बौखला कर कुछ भी कह रहे हैं ओर कुछ कर रहे हैं ।महागठबंधन के लोग ठग लोग हैं, इस बार इसका सत्ता आने वाली नही है। मुख्यमंत्री अपने नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा पर उल्टा आरोप लगा रहे है।उन्होंने ने कहा कि नई सरकार आ गई है,जनता के इच्छा के विपरीत।पूरे बिहार मे अपराध का ग्राफ बढ़ गया है।
इस मौके पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार जिला महामंत्री नरोत्तम कुमार,अमित कुमार महेश कुमार सीपी, शशांक कुमार राजकुमार सिंह भूट्टू मनोरंजन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




