निवर्तमान पार्षद ने पुनः दाखिल किया नामांकन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

निवर्तमान पार्षद अभिमन्यु चौहान ने पार्षद पद के लिए किए नामांकन

मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव को लेकर जैसे-जैसे चुनाव का दिन निकट आते जा रहा है वैसे वैसे गहमागहमी में नजर आए । आज अभिमन्यु चौहान ने फिर से दोबारा वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किए हैं उन्होंने बताया कि जीत के बाद मुकाम शिक्षा और स्वास्थ्य का होगा साथ ही उन्होंने बताया कि जो पिछले 5 साल में कार्य अधूरा रह गया है उसे भी 8 महीने में जनता को पूरा करके दिखाने का काम करेंगे । वहीं आम जनता ने बताया कि हमारे वार्ड में फिर से अभिमन्यु चौहान एक बार नहीं बार-बार जीत कर आए। जावेद आलम ने बताया कि अभिमन्यु चौहान जैसे पार्षद यदि हमारे शहर में हो जाए तो किसी जनता को कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा । प्रस्तावक ने बताया कि इनके लिए सब एक समान है हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई जब भी जरूरत पड़ता है तो वह दिन हो या 2:00 बजे रात मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं।

Join us on:

Leave a Comment