डॉ. की लापरवाही से प्रसूता की मौत, हंगामा!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब प्रसव के बाद सोनी देवी नामक महिला की मौत हो गई। मृतका बाढ़ थाना के उमानाथ की रहने वाली थी।परिजनों ने बताया कि बीती रात महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहा प्रसव के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी ,बार बार बोलने के बाद भी महिला डॉक्टर ने कोई इलाज नहीं किया,जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया जाने लगा,अस्पताल प्रबंधन ने बाढ़ थाना को हंगामा की जानकारी दी।मौके पर पुलिस पहुंच कर परिजनों को समझा कर मामला शांत करवाया।
बाइट __रवि(मृतिका का परिजन)

Join us on:

Leave a Comment