कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए थरूर को सोनिया की हरी झंडी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

कहा-पार्टी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं देगी, कोई भी लड़ सकता हैं

नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी सांसद शशि थरूर से स्पष्ट कह दिया है कि जो भी चाहे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। पार्टी कोई भी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं देगी। किसी को भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। सोनिया गांधी ने यह बात तब कही है जब कि कई राज्यों की पार्टी इकाई राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। इसमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और छत्तीसगढ़ इकाई भी शामिल हैं। वहीं अब शशि थरूर को भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की हरी झंडी मिल गई है। हालांकि थरूर ने अपनी उम्मीदवारी के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी एएनआई से बात करते हुए कहा कि जो चाहे, अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। यहीं सोनिया और राहुल गांधी का स्टैंड है। यह एक खुली हुई लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया है। किसी को भी चुनाव लड़ने के लिए किसी से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। बता दें कि पार्टी में पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि शशि थरूर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे। इसी मामले में वह सोमवार को सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे थे। पहले कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि 21 अगस्त से 20 सितंबर को बीच अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। अगर कोई भी चुनाव लड़ना चाहता है तो उसको कम से कम 10 पदाधिकारियों का समर्थन चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें