मधुबनी के लाल सुंदरम का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

117 देशों के प्रतियोगियों के बीच ‘डाओ’ एप बनाकर जीता प्रथम पुरस्कार

मधुबनी : मधुबनी के लाल सुंदरम झा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कमाल कर दिखाया है।
बेनीपट्टी प्रखंड के ढंगा पश्चिमी निवासी सुंदरम ने ‘डाओ’ (डिसेंट्रलाइज्ड ऑटोनोमस आर्गेनाइजेशन) एप्लीकेशन बनाकर 15 हजार डॉलर (12 लाख रुपए) का प्रथम पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार वेब थ्री कंपनी पॉलीगन की ओर से दिया जाएगा। यह एप्लीकेशन हैकथॉन की क्रिप्टोकरेंसी के लिए तैयार किया गया है। 13 सितंबर को पुरस्कार की घोषणा हुई।
5 जून से 21 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में 117 देशों के करीब 65 सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। ऋतु और रमन जी झा के पुत्र सुंदरम ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की है। वे बताते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया से बिल्डइट हैकथॉन के 2022 संस्करण के बारे में जाना। उन्होंने इसी हैकाथॉन के 2021 संस्करण में एनएफटी-टिकटिंग प्लेटफॉर्म के लिए कम्युनिटी पुरस्कार जीता था। इस साल सुंदरम ने डिजाइनथॉन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता है।
किशोर सुंदरम की छोटी उम्र से ही तकनीक की और रुचि रही है। 12 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने कोडिंग सीखना शुरू कर दिया। सबकुछ खुद से ऑनलाइन सीखा। धीरे-धीरे उनका रुझान स्टार्टअप्स और बिजनेस की और काफी बढ़ गया। उन्हें 2020 में वेब-3 के बारे में पता चला। इस टेक्नोलॉजी और सिद्धांतों से काफी प्रभावित हुए। वेब-3 को वर्ल्ड-वाइड-वेब का तीसरा संस्करण और इंटरनेट की नयी पीढ़ी कहा जाता है। यह तकनीक उपयोग करने वालों को अत्यधिक गोपनीयता प्रदान करती है।

Join us on:

Leave a Comment