बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में हत्या के मामले में जेल में बंद एक कैदी न्यायालय में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से हथकड़ी समेत फरार हो गया, हालांकि कैदी को कोर्ट परिसर से 300 मीटर की दूरी पर सड़क पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने में सफल रही। दरअसल तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अमित कुमार उर्फ मन्नु पिछले 7 साल से हत्या के मामले में बेगूसराय जेल में बंद है। आज जब उसे जेल से न्यायालय के दो मंजिले मकान में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था तभी व पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।कैदी को भागते देख कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी और पुलिस ने काफी दूर तक खदेड़ कर पकड़ लिया। कैदी अमित कुमार ने बताया कि उसकी मां की हालत बहुत खराब है वह मरने की स्थिति में है वह सात साल से जेल में बंद हैं इसलिए वह मां को देखने के लिए कोर्ट से भाग रहा था। हाजत प्रभारी ने बताया कि कैदी को न्यायालय से पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था तभी वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया लेकिन उसे घेराबंदी कर कुछ देर में ही पकड़ लिया गया है।
बाईट- अमित कुमार, फरार होने वाला कैदी
बाइट: पवन कुमार, एसआई हाजत प्रभारी




