कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
अधिकारीयों को सुखाड से अवगत कराने को उठी मांग।
बांका संवाददाता–
बांका जिले के बभनगामा पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मुखिया दिगंबर मंडल के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मौसम की दगाबाजी के शिकार किसानों अपने दुख वया करते हुए, क्षेत्र में प्रभावित कृषि कार्य व सुखाड़ को लेकर कर विस्तार पूर्वक चर्चा की । आम सभा में मुखिया दिगंबर मंडल ने कहा की बभनगाम क्षेत्र में दो तीन प्रतिशत ही धान का रोपनी हुआ है ।इस प्रकार से बड़े पैमाने पर खेत परती रह गई है।जिससे किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थित उत्पन्न हो गई है।बारिश नहीं होने की वजह से धान की रोपनी नहीं हो पाया।अन्नदाता परेशान है।बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर से मांग किया कि सुखाड़ की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए साथ ही कृषि सलाहकार को नियमित रूप से पंचायत भवन आने के लिए कहा ताकि सरकार के द्वारा कृषि से संबंधित चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी किसानों को मिल सके। बैठक में मुखिया ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय अवश्य भेजें। पंचायत अधीन विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर आगामी 9 सितंबर को पुनः ग्राम सभा रखने की बात पर सभी ने सहमति दी है।




