– कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
बांका बिहार–
जिला पदाधिकारी, बांका अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, बांका डाॅ सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में भूमि संबंधित विवाद की निपटारा हेतु बैठक हुई।, बैठक में।जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, बांका, उप विकास आयुक्त, बांका, अपर समाहर्ता, बांका एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।बैठक में विभिन्न विंदूओ पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया की भूमि विवादों से संबंधित सभी आवेदनों की अब ऑनलाइन संपुष्टि होगी। जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भू-समाधान में सभी आवेदनों को थानाध्यक्ष स्तर से एंट्री किया जाना है,। जिसको अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी के स्तर से समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया की भूमि विवादों की बढ़ती हुई संख्या को देखकर सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।मौके पर उन्होंन पूरी इमानदारी पूर्व अपने कर्तव्यों निर्वहन करने की नसीहत दी।




