इंटर के छात्र की निर्मम हत्या कर शव को गाँव से दूर खेत में फेंका!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक इंटर के छात्र की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गांव के बधार में फेक दिया गया। मृतक युवक के शरीर पर जला हुआ का निशान है और आँख भी फुटा हुआ है। भोला बिगहा गांव की है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक युवक दीपक कुमार के पिता विजय चौहान ने बताया कि गुरुवार की दोपहर मेरा पुत्र दीपक पशु लेकर आधार की ओर गया था। शाम तक पशु घर वापस लौट आया, लेकिन दीपक नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन काफी खोजबीन करने लगे। लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। सुबह जब ग्रामीण बधार की ओर शौच के लिए गए, तब देखा कि खेत में दीपक का शव पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर जला हुआ का निशान है और आँख भी फुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि मेरा किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन किस कारणों से मेरे पुत्र को इतनी बेहरामी तरीके से हत्या की गई है यह अभी पता नहीं है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment