पटेल को पीएम बनाने में हुई थी चूक, पटेल समाज के नीतीश को बनाएं पीएम : मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

नीतीश कुमार की पीएम पद की उम्मीदवारी पर बोले हम प्रमुख

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने ट्विटर पर लिखा कि आजादी के समय सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाने से चूक गए थे। अब समय आ गया है कि पटेल समाज के बेटे नीतीश कुमार को हम सब मिलकर 2024 में विपक्ष का पीएम चेहरा के रूप में घोषित करें। सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री चेहरा बनाने को लेकर भले ही अब तक विपक्ष में न कोई बात उठी हो न रजामंदी हुई हो लेकिन हम प्रमुख जीतन राम मांझी के बयान से साफ है कि हम लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को समर्थन देगी। महागठबंधन की सरकार में भी हम शामिल है। जीतन मांझी कि बेटे संतोष सुमन को नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया था। इस कारण वाजिब है की मांझी नीतीश कुमार के पक्ष में बात करे।

Join us on:

Leave a Comment