ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
नगर
थाना क्षेत्र अन्तर्गत ना 03 बाँध के पास कुछ अपराधकर्मी किसी बड़े अपराध की घटना को
करने की फिराक में एकत्रित हुए हैं। वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में एक छापेमारी दल का गठन
किया गया। जिसमें नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं डी०आई०यु० की टीम शामिल थी। प्राप्त
सूचना के आलोक में छापेमारी दल द्वारा कुल चार अभियुक्तों की गिरतफतारी की गई। पकड़ाये
हुए अभियुक्तों द्वारा अपना-अपना नाम कमशः 1. रविकेश कुमार उर्फ अनिकेत कुमार
पे०-जयप्रकाश राय सा०-मटिहानी थाना-पारू जिला-मुजफ्फरपुर 2. मुकुल कुमार उर्फ श्रीकांत
उर्फ विक्की उर्फ भगीना पे०-अनिल राय सा०-दीघीकला पूर्वी थाना-सदर जिला-वैशाली 3. राहुल
तिवारी पे०-शिवकुमार तिवारी सा०-पचरूखी थाना-लालगंज जिला-वैशाली तथा 4. सुमित कुमार
पे०-सोमनाथ पटेल सा०-चकरसूल दिलावरपुर थाना-लालगंज जिला-वैशाली बताया। इनके पास
से 03 देशी कटा, 06 कारतुस तथा एक चाकु बरामद हुआ। गिरफतार अभियुक्त 1. रविकेश कुमार
उर्फ अनिकेत कुमार पे०-जयप्रकाश राय सा०-मटिहानी थाना-पारू जिला-मुजफ्फरपुर 2. मुकुल
कुमार उर्फ श्रीकांत उर्फ विक्की उर्फ भगीना पे०-अनिल राय सा०-दीघीकला पूर्वी थाना-सदर
जिला-वैशाली द्वारा पूर्व के कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक-22.06.22 को निलम
ज्वेलर्स के संचालक की लूट-पाट के कम में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जिस संबंध में
हाजीपुर नगर थाना कांड सं0-470/22 दि०-22.6.22 धारा-396 भादवि अंकित किया गया था।
गिरफतार अपराधकर्मी 1. रविकेश कुमार उर्फ अनिकेत कुमार 2. मुकुल कुमार उर्फ श्रीकांत उर्फ
विक्की उर्फ भगीना इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपराध स्वीकारोक्ति बयान
अंकित करवाये जिसके आधार पर इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी राशिद लतीफ पे० मो०
ईजहार उर्फ मजनु सा0-
बागदुल्हन थाना-नगर जिला-वैशाली को गिरफतार किया गया एवं इनके
घर से लूट गये आभूषण की बरामदगी की गई है तथा मुकुल कुमार के बयान के आधार पर उसके
किराया के घर से भी निलम ज्वेलर्स के शोकेस से लूटा गया आभूषण बरामद किया गया है। इस
पुरे गिरोह का मास्टर माईंड रंजीत ठाकुर एवं अरशद खान है। जो पूर्व में कई लूट एवं डकैती के
कांडों में जेल जा चुके हैं। उक्त दोनों अपराधकर्मी चर्चित मुथुट गोल्ड लूट कांड मुजफ्फरपुर एवं
मुथुट गोल्ड लूट कांड हाजीपुर में संलिप्त रहे हैं। इस घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों को
चिन्हित किया गया है। इनकी गिरफतारी हेतू लगातार छापेमारी की जा रही है।
माह जुलाई के 18 तारिख को इस गिरोह के द्वारा समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र
अर्न्तगत आई०डी०बी०आई बैंक लूटने के लिए बैंक में घुसे थे। लेकिन बैंक का सायरन बज जाने
के कारण असफल होकर भाग गये। गिरफतारी अपराधकर्मी मुकुल कुमार उर्फ श्रीकांत उर्फ विक्की
उर्फ भगीना विगत वर्ष आदित्य ज्वेलर्स लूट कांड में वांछित थे।
बरामदगी:-
- देशी कट्टा – 03
- जिन्दा कारतूस – 06
- चाकु – 01
- लूटे गये आभूषण में से बरामद-करीब 240 ग्राम चांदी
- निलम ज्वलेर्स के शोकेस से लूटा गया आभूषण




