मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया जिले के बोधगया माउंटेन मैन दशरथ मांझी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बोधगया की महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के साथ-साथ कई गणमान्य लोग मौजूद थे
इस मौके पर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि दशरथ मांझी वीरता बाध्य के प्रतीक थे उन्होंने कहा कि हम जितना भी उनके बारे में कहे हर बात छोटी होगी उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम हुआ या पत्थर साबित होगा
इस मौके हम पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण मंडल, नंदलाल मांझी समेत अन्य लोग मौजूद थे. माउंटेन मैन की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए गए. वहीं उनकी राह पर चलने का संकल्प भी लिया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम सभी दलों के लोग मिलकर माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि मना रहे हैं. दशरथ मांझी बहुत बड़ी शख्सियत थे. इन्होंने दुर्भाग्य जताते हुए कहा कि अब तक बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि बाबा दशरथ मांझी को हर हाल में भारत रत्न का पुरस्कार दिया जाना चाहिए. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि बिहार में महादलितों की काफी संख्या है, बड़ी आबादी है. किंतु फिर भी उन्हें पूरा अधिकार नहीं मिल पा रहा है. उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए.!
बाईट जीताराम मांझी पूर्व मुख्य मंत्री
बाईट संतोष मांझी मंत्री बिहार सरकार
रिपोर्ट मनोज. कुमार
गया




