स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

सोमवार को सुंदरवती महाविद्यालय, भागलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमन सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य र्डॉ रमन सिन्हा, डॉक्टर संजीव कुमार, डॉक्टर कमल शिवकांत हरि , डॉक्टर अनुराधा प्रसाद, डॉक्टर अंजू कुमारी एवं डॉ हिमांशु शेखर के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत गान म्यूजिक डिपार्टमेंट से प्रीतम और हिना ने प्रस्तुति दी। स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य डॉ रमन सिंह ने कहा कि भागलपुर के गुमनाम सेनानियों के इतिहास को सामने लाने के लिए इतिहासकारों को लेखन कार्य करना चाहिए । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय फलक पर बहुत सारे काम हुए हैं, लेकिन माइक्रोस्कोपिक स्तर पर कार्य को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने अमृत महोत्सव कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वीर सेनानियों के योगदान पर चर्चा होने से युवाओं में सकारात्मक संदेश जाएगा और वह राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होंगे।
एस पी कॉलेज, दुमका से आए इतिहास विभागाध्यक्ष ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भागलपुर जिला के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए अनेक सेनानियों के योगदान की चर्चा किए। उन्होंने महेशपुर राजा के रानी सर्वेश्वरी देवी एवं माया देवी, लीला सिंह , अभी रामादेवी, सत्यवती आर्य, सरस्वती देवी, आशा चौधरी , आनंद मोहन सहाय, रास बिहारी लाल, कैलाश बिहारी लाल, उपेंद्र नाथ मुखर्जी उर्फ पटल बाबू , श्री दीप नारायण सिंह, बनारसी प्रसाद गुप्ता, सियाराम सिंह, पार्थ ब्रह्मचारी, शिवधारी सिंह, नागेश्वर सेन, शहीद नित्यानंद सिंह, शहीद शशि सिंह, शहीद लड्डू कुंवर, शहीद मुंशी साह, शहीद महिपाल सिंह आने को जैसे अनेकों सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि शिवशंकर सिंह पारिजात ने बांका जिला के खड़हारा निवासी पटना सचिवालय में शहीद हुए सतीश झा, शहीद महेंद्र गोप, परशुराम सिंह, पशुपति नारायण प्रकाश, श्री गणेश्वर प्रसाद सिंह, श्री धनेश्वर प्रसाद सिंह, श्री कृत्यानंद सिंह, श्री राजबल्लभ सिंह, सहित अनेक सेनानियों के योगदानो को विस्तार से जानकारी दिया। मंच संचालन एनएसएस स्वयंसेवक अपराजिता और शांभवी ने किया। देश भक्ति सॉन्ग शांभवी, कोमल, रिया, शताक्षी, खुशी, अपराजिता ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनुराधा प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । कार्यक्रम के संचालन में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हिमांशु शेखर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रोनक, आरसी, कुमारिया तथा अनेक शोधार्थी अजय सिंह कुशवाहा, मीनू, नूनिता, खुशबू आदि ने भाग लिया तथा बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं शामिल हुई थी।

Join us on:

Leave a Comment