संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका युवक का शव बरामद!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में घर में पंखे से लटका एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया । इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों के द्वारा मृतक के बड़े भाई पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ पंचायत स्थित बलुआहा गांब वार्ड 10 की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय परमानंद महतो के 24 वर्षीय छोटे पुत्र मंटुन कुमार के रूप में की गई है। युवक की लाश पंखे में दुपट्टे से लटका मिला है। परिजनों ने बताया हैं कि जिस घर में लाश मिली है उसके ऊपर का वेंटीलेटर खुला पाया गया और भीतर से रूम लगा हुआ था। घरवाले आपसी विवाद की वजह से चचेरे चाचा द्वारा उसके भाई से उसकी हत्या करवाया है। मृतक की पत्नी चंदा देवी ने बताया कि शनिवार शाम को वह मायके डंडारी प्रखंड के मोहनपुर रूपया लाने गई थी। उसकी गोतनी भी हत्या करने की धमकी दे रहा था। उसका चचेरा ससुर शराब बेचने का काम करता है और उसका भैसूर भी शराबी है। इन दोनों ने मिलकर साजिश कर मंटून की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटका दिया गया है। फिलहाल गढ़पुरा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मंटून की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है
बाईट- मृतक की पत्नी
बाईट- मृतक के चेचेरा भाई

Join us on:

Leave a Comment