बेगूसराय व्यवहार न्यायालय से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जगह जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन कर लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बेगूसराय व्यवहार न्यायालय से भी तिरंगा यात्रा आज निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा को जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह यात्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार झा के नेतृत्व में बेगूसराय न्यायालय परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार होते हुए ट्रैफिक चौक एनएच 31, महमदपुर होते हुए विभिन्न मोहल्लों से होकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय पहुंच समाप्त हुआ।इस तिरंगा यात्रा में पैनल अधिवक्ता और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभी पीएलबी समेत स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया था। सचिव सतीश कुमार झा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर लोगों में देशभक्ति जगाने के लिए हर घर में तिरंगा लगाने के लिए 13, 14 और 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालना है। आज भी तिरंगा यात्रा निकाली गई और लोगों को प्रेरित किया गया कि उन में देशभक्ति की भावना जगे, हर घर में तिरंगा लगाया जाए और लोगों में राष्ट्रभक्ति जागेगी तो देश का विकास होगा।
बाईट- सतीश कुमार झा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार
बाइट- दिलीप सिन्हा, समाजसेवी

Join us on:

Leave a Comment