ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
बकाया वेतन एवं अन्य मांगे को लेकर 102 एंबुलेंस सेवा के चालक आज से वैशाली जिले में हड़ताल पर चला गया।
एंबुलेंस चालक ने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वैशाली जिला प्रशासन को एंबुलेंस चालक ने दी चेतावनी।
वैशाली जिले में 102 एंबुलेंस सेवा के चालक को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है और यह चौथे महीना शुरु है वही पीएफ का पिछले 6 महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण जिले के सभी एंबुलेंस को सदर अस्पताल हाजीपुर में खड़ा कर दिया और हड़ताल पर चला गया इससे अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल खत्म नहीं किया जाएगा कर्मियों ने कहा कि वेतन भुगतान करने का समय दिया गया है जब समय से भुगतान नहीं की जाएगी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।




