नहीं मिला अस्पताल में स्ट्रेचर, गोद में परिजन उठाकर ले गये मरीज को!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय :-


भोजपुर जिले के आरा सदर अस्पताल में एक बार फिर बिहार सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। जहां एक तरफ सरकार के दावे करती है कि तमाम स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठीक कर दी गई है किसी को कोई परेशानी नहीं होगा ,वही इन सारे दावों को फेल करता हुआ भोजपुर का सदर अस्पताल आज फिर से एक बार सुर्खियों में है। आरा के सदर अस्पताल में आज एक मरीज को ऑटो से लाया गया जिसको ओ पी डी में ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर तक की व्यवस्था नहीं थी ।मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी ,वहीं परिजनों ने स्ट्रेचर का बिना इंतजार किए पूरे परिवार के साथ मरीज को गोद में उठा लिया और इलाज के लिए ओपीडी में लेकर चले गए। इस दौरान मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी जिसको देखकर चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। हालांकि इस पूरे मामले पर परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मगर स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी पोल खोलती हुई नजर आई ।इस बाबत जब स्वास्थ्य व्यवस्था पर काबिज आरा सदर अस्पताल के मैनेजर से बात हुई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई है मगर उस वक्त मौके पर स्ट्रेचर मौजूद नहीं था। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में जो सड़क है उसके कारण स्ट्रेचर बार बार टूट जाता है ।जिससे यह परेशानी होती है। तो कहीं ना कहीं यह सरकारी बाबू भी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। हालांकि जो तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं वह वाकई स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती हुई नजर आ रही है ।बहरहाल अब देखना यह अहम होगा कि सरकार इस तस्वीर को देखने के बाद किस तरह की कार्रवाई आरा के सदर अस्पताल की व्यवस्था पर करती है। 
बाईट/-हॉस्पिटल मैनेजर(सदर अस्पताल आरा)

Join us on:

Leave a Comment