धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी तुरकौलिया,थाना क्षेत्र के कवलपुर मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई।जिसमे एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया।मृतक औरैया का बताया जाता है।वही स्थानीय थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच।ग्रामीणों के सहयोग से दो घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया की एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है जिसको अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल में दिया गया।और दोनो मोटर साइकिल को जप्त कर थाना ले जाया गया।




