आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय :-


भोजपुर जिले में आर्थिक तंगी का बहुत बड़ा नमूना सामने आया है। जिसमें युवक ने आर्थिक तंगी के कारण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है ।मामला नगर थाना क्षेत्र के चीकटोली मोहल्ले की है जहां पर 30 वर्षीय निर्मल कुमार जो पोल्ट्री फॉर्म में मुंशी का काम करता था पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी के कारण काफी तनाव में रहता था। वही उसने इस आर्थिक तंगी पर विराम लगाते हुए कल गले में फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया ।मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह बढ़िया काम की तलाश में था लेकिन उसे कोई बढ़िया काम नहीं मिल रहा था ।मृतक एक बार विदेश भी गया जहां पर वह संतुष्ट नहीं था। वहां से लौटने के बाद लगातार आर्थिक तंगी के कारण डिप्रेशन का शिकार हो गया था ।वही कल देर रात ताजिया के जुलूस से लौटने के बाद मृतक निर्मल कुमार ने अपने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया ।परिजनों ने आज सुबह जब दरवाजा खोला तो देखा कि मृतक के गले में फंदा लगा है। परिजनों ने मृतक के शव को आरा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि नगर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। 
बाईट/-परिजन बाईट/-भाई(मृतक) 

Join us on:

Leave a Comment