प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में 9 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो जन जागरण पदयात्रा निकाली गई है। यह पदयात्रा शहर के शहीद स्मारक से शुरू होकर शहर के प्रमिला चौक, रतनपुर चौक, हमरा चौक, काली स्थान चौक, हड़ताली चौक, हर हर महादेव चौक, ट्रैफिक चौक समेत विभिन्न इलाकों में तिरंगा के साथ यात्रा करते हुए कांग्रेस भवन पहुंच कर समाप्त हुई। कांग्रेस के पूर्व नगर विधायक अमिता भूषण के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय कुमार अनूप कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा लेकर इस पदयात्रा में शामिल हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजादी के 75 वें साल को अमृत महोत्सव के रूप में भारत देश इस बार मना रहा है और 9 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर शहीदों को याद करते हुए भारत जोड़ो जन जागरण यात्रा निकाली गई है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी में कुर्बानी दी है आज भी जरूरत है भारत में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। यह पदयात्रा 9 अगस्त से 14 अगस्त तक जिले के विभिन्न प्रखंड के गांव से शहर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी
बाईट- अमिता भूषण, पूर्व विधायक
बाईट- अभिषेक कुमार, कांग्रेस नेता




