लापता युवक का शव मक्के के खेत से बरामद!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में शुक्रवार से लापता युवक का शव गांव के बाहर मकई खेत से ठठेर के ढेर से बरामद किया गया है। अपराधियों ने युवक की बेरहमी से पीट पीटकर और चाकू गोद कर हत्या करने के बाद चेहरे को ठठेर ढेर में छुपा दिया था। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत के मजनूपुर गांव की है । बताया जाता है कि घाटो सदा का 17 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार 6 अगस्त की शाम अपने घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। वापस नहीं लौटने पर परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया था। आज सुबह गांव के बच्चे जब खेत में शौच के लिए गए तो ठठरे के पास शव को देखा जिसकी सूचना परिजनों को और पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर नावकोठी थाना पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों ने कहा कि शुक्रवार की शाम को घर से निकला था जिसके बाद वापस नहीं लौटा उसकी हत्या किसने की है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है किसी से कोई दुश्मनी की बात से भी परिजन इंकार कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा होगा कि रोशन कुमार की निर्मम तरीके से हत्या किसने और क्यों की है।
बाईट- जितेंद्र कुमार,मृतक के भाई

Join us on:

Leave a Comment