ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक के यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि बरौनी की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन जो पटना जा रही थी इसी कड़ी में हाजीपुर स्टेशन पर रुका वैसे ही ट्रेन यात्री प्लेटफार्म पर उतर रहा था। इसी कड़ी में उसका पैर फिसल कर गिर गया और यात्री जख्मी हो गया। ट्रेन यात्री की पहचान पटना जिले के रहने वाले उमाकांत साह का 38 वर्षीय पुत्र अशोक साह बताया गया है जो बरौनी की तरफ से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार था और घायल अशोक साह अपने गांव पटना लौट रहा था तभी हाजीपुर स्टेशन पर उतरने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और गिर पड़ा जिसके कारण लहूलुहान हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ज़ख्मी ट्रेन यात्री को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां युवक का इलाज चल रहा है।




