संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बागमती के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी, तटबंध के अंदर और बाहर के इलाकों में तेजी से फैल रहा है पानी ,, कटरा की 14 पंचायतों का सड़क संपर्क कटा ,
मुजफ्फरपुर
कटरा औराई, हिटी नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई बारिश से आग के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी ,, बागमती तटबंध के अंदर पानी फैलने के साथ बाहर के इलाकों में भी पानी तेजी से फैल रहा है। पानी फैलने से कटरा प्रखंड मुख्यालय से उत्तर के 14 पंचायत के हजारों की आबादी का सड़क संपर्क दूसरे रोज भी कटा रहा। वहीं, औराई में बागमती तटबंध के अंदर एक दर्जन गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी फैल गया है।
बागमती नदी के जलस्तर में करीब एक फीट की वृद्धि होने के बाद पानी कटरा प्रखंड के नए इलाके में तेजी से फैला गंगिया गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है। गांव से निकलने के लिए बागमती नदी पर बनाए गए पीपा पुल पर भी तेज धारा का दबाव बना हुआ है। इस पर वाहनों का परिचालन सुबह से ठप हो गया। जलस्तर बढ़ने के बाद गांव से निकलना मुश्किल ही जाएगा। बागमती तटबंध के अंदर के गांव पत्तारी, अंदामा, चकुची, बरी, मोहनपुर, गंगिया, माधोपुर के साथ ही बटबंध के बाहर दरगाह, धनीर, बसंत, सहद्वारा आदि गांव के चारों तरफ पानी का फैलाव जारी है।
इधर, बकुची स्थित बागमती नदी घर बने पीपा पुल के दोनों तरफ पानी चढ़ने से प्रखंड के उत्तर की 14 पंचायत के लाखों की आबादी का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है। वहीं, गांवों में पानी घुसने से सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान महेशी भगत, श्याम महतो ने बताया कि बारिश के बाद बाढ़ के पानी से खेतों में लगे सब्जी को नुकसान हुआ है। सीओ पारसनाथ राय ने बताया कि बाद से निपटने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है,,
स्थिति अभी सामान्य है। वहीं, औराई की बभनगामा पश्चिमी में दक्षिणी छोर से बाढ़ का पानी गांव की ओर प्रवेश करने लगा, जिससे गांव के करीब आधा दर्जन घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है ,, चैनपुर में तकरीबन डेढ़ दर्जन मकान के अंदर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। विस्थापित गांव चैनपुर राधीपुर मधुवन प्रताप बाड़ा बुजुर्ग बड़ा खुर्द के विस्थापित परीवारो के बुजुर्ग बीमार व लाचार बागमती सबंध पर शरण लेने लगे हैं। लोग अपने मवेशियों की भी तटबंध पर नय के सहारे लाना शुरू कर दिया है।




