रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार मोतिहारी :-
प्रवासी मजदूरों के सम्मानजनक जीवन के संदेश को लेकर दस राज्यो के भारत भ्रमण पर पैदल निकले नरेश सिजापति पहुंचे मोतिहारी
मजदूरों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव की मांग को लेकर दस राज्यो के 5100 किलोमीटर की यात्रा पर है सिजापति
यात्रा के क्रम में मोतिहारी के स्थानीय मजदूरों से मिले नरेश सिजापति
150 दिनों में 10 राज्यो के भ्रमण के लक्ष्य को हासिल करने में वे अभीतक 48 दिनों में 6 राज्यो के लगभग 2300 km की कर चुके हैं यात्रा
मुम्बई से अपनी यात्रा की शुरुवात करने वाले नरेश अबतक गुजरात के 9 जिला ,एमपी के 13 जिला ,छत्तीसगढ़ के जंगल के साथ 5 जिला , झारखंड के 4 जिला ,होते हुए बिहार चार जिले में कर चुके हैं पैदल यात्रा यात्रा के अंतिम पड़ाव में दिल्ली में देंगे धरना व प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को सौपेंगे अपना मांग पत्र
रास्ते भर मजदूरों के साथ मिलकर सुनते हैं उनकी समस्याएं देते है उनकी समस्याओं के निराकरण के उपाय
कहते है न कि हौसले अगर बुलंद हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है ,,कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है बिहार के मोतिहारी में जहां एक युवक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगो यानी मजदूरों की हितों की रक्षार्थ व हितार्थ भारत भ्रमण पर निकला है और वो भी पैदल ।आपको जानकर ये आश्चर्य होगा कि गुजरात का रहने वाला ये युवक नरेश सिजापति अपने 150 दिनों की पैदल यात्रा में 10 राजयो का भ्रमण जो कि करीब 5100 किलोमीटर की पैदल यात्रा है में अबतक मात्र 48 दिनों में 6 राज्यो की सीमाएं लांघकर 2300 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं और इनका पड़ाव अभी महात्मा ग़ांधी की कर्मभूमि चम्पारण में है और वे यहां के मजदूरों व गरीब ग्रामीण जनता से मिल जुल रहे हैं और उनकी समस्याओं को लिपिबद्ध कर दिल्ली जाने की तैयारी में है ।आपको ये जानकर और भी आश्चर्य होगा कि नरेश सिजापति देश भर के प्रवासी मजदूरों के सम्मानजनक जीवन को साकार करने के लिए पैदल ही भारत भ्रमण पर निकले है और अपनी 5100 किलोमीटर की यात्रा में देश भर के दस राज्यो में भ्रमण करेंगे व अंत मे दिल्ली में धरना देकर प्रवासी मजदूरों के मांग पत्र को प्रधानमंत्री व भारत के राष्ट्रपति को सौपेंगे और प्रवासी मजदूरों की हक हुक़ूक़ की लड़ाई को जारी रखेंगे ।मुम्बई से अपनी यात्रा की शुरुवात करने वाले नरेश अबतक गुजरात के नौ जिले ,एमपी के 13 जिले ,छत्तीसगढ़ के जंगल सहित 5 जिले ,झारखंड के 4 जिले होते हुए वे बिहार पहुंचे है और यहां के मजदूरों से मिल उनकी समस्याएं को देख व सुन रहे हैं और इसको लेकर उन्होंने मोतिहारी के एडीएम आपदा से यहां के मजदूरों की समस्याओं के निमित मिलकर ज्ञापन भी सौप दिया है ।
देखिये तस्वीरें व
बाइट :—- नरेश सिजापति
मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट




