रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा के हाथीदह थाना परिसर में पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी त्योहारों यथा मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और अंतिम सोमवारी व्रत को लेकर चर्चा की गई. उल्लेखनीय हाई की आने वाले दिनों में तीन महत्वपूर्ण व्रत त्यौहार हैँ जिसे शांति पूर्वक मनाये जाने को लेकर प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से सहयोग की अपील की है. हालाँकि इस दौरान सुरक्षा के चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रखने का प्रशासन ने भरोसा दिलाया है. बैठक में मोकामा सीओ ज्ञानानंद, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, जिला पार्षद कमल किशोर प्रसाद, मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष और हथिदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा, मोकामा मुखिया संघ के कोषाअध्यक्ष और दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद समेत थानाक्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे!




