प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक चोर को चोरी करते समय रंगे हाथ पुलिस ने दबोच लिया है वहीं चोरों के अन्य कुछ साथी चोरी करके सामान लेकर फरार होने में सफल रहा दरअसल चोरों ने रिटायर सरकारी कर्मी के घर खिड़की और भिंडीलेटर तोड़कर घर में दाखिल हुआ और चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि तोड़फोड़ की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक चोर को घर के अंदर से पकड़ने में सफल रही जबकि चोर के कुछ साथी समान लेकर भागने में जरुर सफल रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के नागदह मोहल्ले की है। बताया जाता है कि रिटाइर सरकारी कर्मी मकसूदन प्रसाद साह अपने गांव वनद्वार गए हुए थे। गुरुवार की देर रात उनके घर में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चोर के साथी 40 हजार नगद रुपया और करीब एक लाख मूल्य की सोने के चेन और मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गया लेकिन एक चोर पवन साह घर के अंदर ही रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के दोनों साइड से घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया। गिरफ्तार चोर नागदह मोहल्ले का ही पवन कुमार है जिसे पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। हाल के दिनों में शहर में चोरी की वारदात बढ़ी हुई है जिससे लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। बताया जाता है कि गिरफ्तार चोर पवन कुमार नागदह में छोटा-मोटा होटल चलाता था और रात में चोरी की घटना को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर रही है।
बाईट- मकसूदन प्रसाद साह, पीड़ित




