पोखर में शव मिलने पर भड़का आक्रोश,पुलिस पर हमला!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

पोखर में शव मिलने पर भड़का आक्रोश, परिजन का आरोप

पैसे देने से बचने में डूबा युवक, पुलिस पर हमला

मुजफ्फरपुर के कांटी नगर परिषद क्षेत्र के शेरना गांव के 38 वर्षीय मो. मोजिम की डूबने से मौत हो | गुरुवार दोपहर बाद उसका शव ‘पानी में उपलाता मिला शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया।

इस दौरान इमरजेंसी 112 नंबर गाड़ी के चालक वरुण की लोगों ने पिटाई कर दी। गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस पर हमला करने वाले लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

मृतक मोजिम के परिवार के लोगों

का आरोप है कि मोजिम अपने दो

साथियों नजीम व जफरुल के साथ

बारात जाने के लिए निकला था। इसी दौरान कांटी थाना के गश्ती दल ने तीनों को माणिकपुर के पास रोका। इसके बाद तीनों को पुलिस शहबाजपुर की ओर ले गई। वहां नजीम व जफरुल को पुलिस ने कथित रूप से पैसा लेकर छोड़ दिया जबकि मोजिम के पास पैसा नहीं था। इसलिए पुलिस से बचने के लिए मोजिम भागने के क्रम में पोखर में

डूब गया। रात में किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया। दोपहर बाद उसका शव मिलने से लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने शव निकालने से रोका। लोगों की मांग थी कि गश्ती दल के पुलिसकर्मियों को यहां बुलाया जाए। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिस पर हमला कर

दिया। थानेदार ने बताया कि घायल 112 के चालक वरुण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Join us on:

Leave a Comment