कल सुबह से लापता युवक का फंदे से लटकता शव बरामद!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगुसराय में कल सुबह से लापता युवक का शव चिमनी के एक कमरे से छत से लटके अवस्था में बरामद किया गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना जिले के छौराही ओपी क्षेत्र के ऐजनी गांव के बहियार के चिमनी की है। शव की सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। मृत युवक की पहचान परोड़ा पंचायत के डुमरी गांव निवासी भोला पासवान के लगभग 25 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार पासवान के रुप में की गई । परिजनों ने बताया कि युवक कल सुबह घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन दिनभर खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला आज सुबह लोगों ने चिमनी पर शव होने की सूचना दी जिसके बाद चिमनी पर पहुंचा तो शव नितेश का था। युवक की हत्या की गई है या आत्महत्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment