प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में घर में ही करंट लगने से एक रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र के किल गढ़हारा गांव की है। बताया जाता है कि रेलवे कर्मचारी रंजीत पासवान कल रात बारिश के दौरान घर के बाहर चापाकल पर पानी लेने गया था लौटने के दौरान पैर फिसल गया और वह गिर गया, गिरने के दौरान घर की अर्थीग में चपेट में आ गया जिससे उसे करंट लग गया। गंभीर रूप से घायल रंजीत पासवान को इलाज के लिए परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर गढ़हारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बाईट- परिजन




