प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में हिंदू रीति रिवाज से शादी होती है और पति-पत्नी सात फेरे लेकर सात जन्म तक निभाने का वादा करते हे लेकिन पति को क्या पता उसी की पत्नी अवैध संबंध के कारण उसे गला दबाकर हत्या कर देगी दरअसल अवैध संबंध के विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरण गांव की है। बताया जाता है कि सुघरण गाँव निवासी सोने लाल पासवान का 30 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न पासवान की पत्नी कुंदन देवी का गांव के ही विपिन पासवान के साथ करीब 1 वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था। मृतक शत्रुघ्न पासवान अपने पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करता था। शत्रुघ्न पासवान सिलीगुड़ी में रहकर मजदूरी का काम करता था और नाग पंचमी के दिन वह अपने घर लौटा था। मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र वधू के अवैध संबंध का विरोध उसके बेटे के द्वारा किया जाता था इसी से नाराज होकर गांव के ही विपिन पासवान और उसकी पुत्र वधू कुंदन देवी ने दोनों मिलकर आरोपी विपिन पासवान के घर पर बुलाकर शत्रुघ्न पासवान की फांसी लगाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों फरार है ।घटना की सूचना पर डंडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को तलाश कर रही है।
बाईट- सोने लाल पासवान, मृतक के पिता




