प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में चोरों ने 45 लाख नगद जेवरात समेत करोड़ों की संपत्ति चोरी ने चोरी कर फरार हो गया है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.शातिर चोर महिला के कपड़े पहन कर घर में दाखिल हुआ और चोरी घटना की अंजाम दिया है. पूरी चोरी घटना की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। दरअसल बेगूसराय में चोरों ने जूता चप्पल के बड़े व्यवसाई के घर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के अंदर गोदरेज का ताला तोड़कर करीब 45 लाख रुपया नगद और 25 लाख मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हरर्ख मोहल्ले की है। बताया जाता है कि जूता चप्पल के बड़े व्यवसाई मोहम्मद मुन्ना के घर के लोग सोए हुए थे तभी रात करीब 1 बजे के लगभग चोर घर के अंदर दाखिल हुआ और एक कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर गोदरेज का ताला तोड़ कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस बड़ी चोरी के बाद घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। पीड़ित व्यवसाई ने कहा कि जमीन बेचकर और बहन की शादी के लिए करीब 45 लाख रुपए गोदरेज में रखा हुआ था इसके साथ ही करीब 20 से 25 लाख के मूल्य के घर की महिलाओं का जेवरात उसी गोदरेज में रखा था जिसे चोरों ने तोड़ कर लेकर फरार हो गया है घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस फिलहाल मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में एक चोर दिख रहा है जो महिलाओं के ड्रेस में घर के पास खड़ा दिख रहा है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले भी लोहिया नगर मोहल्ले में भी इसी तरह के कपड़े पहने अकेले चोर ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था उसी शक्ल में महिलाओं की ड्रेस में अकेले चोर पीड़ित के घर के सामने सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है।
बाईट- मोहम्मद मुन्ना, पीड़ित व्यवसाई
भी ओ- नगर थाना के सब इंस्पेक्टर शिल्पी कुमारी ने बताया कि घर वालों ने चोरी की बात बताई है करीब 40 लाख रुपया नगद और जेवरात की चोरी हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है किस तरह से चोर घर के अंदर दाखिल हुआ है या जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिख रहा है जिसका पूरा चेहरा ढका हुआ है।
बाईट- शिल्पी कुमारी, सब इंस्पेक्टर नगर थाना




