अनुज पांडेय की रिपोर्ट :-
कुचायकोट पुलिस ने 127 किलो चांदी के जेवरात किया जप्त।।
कुचायकोट(गोपालगंज)कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र की बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में एक बस से 127 किलो चांदी के जेवर जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चांदी का जेवर लेकर आ रहे तीन बस यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुचायकोट पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद गोपालगंज से पहुंचे सेल टैक्स पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट पुलिस की एक टीम बलथरी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस क्रम में दिल्ली से आ रही एक लग्जरी बस को रोककर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो बस से पांच बैग में रखा 127 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस ने बस के तीन यात्रियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों का कहना था कि जब्त की गई चांदी आगरा से लाई जा रही थी और इसे छपरा किसी व्यवसाई के यहां पहुंचाना था। चांदी के जेवर लेकर आ रहे युवकों द्वारा चांदी से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।जिसके बाद पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।इस संबंध में कुचायकोट थानाध्यक्ष किरण शंकर का कहना था कि बस की जांच के दौरान बस से पांच बैग में रखा 127 किलोग्राम चांदी के जेवर पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। चांदी के जेवर लेकर आ रहे तीनो युवकों द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




