ABVP कार्यकर्ताओ ने काला झंडा दिखा किया विरोध प्रदर्शन!

SHARE:

बेतिया से सोहन प्रसाद की रिपोर्ट :-

बेतिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,नरकटियागंज के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार के दिन टी0पी0 वर्मा कॉलेज स्थापना दिवस पे कॉलेज में काला झंडा दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस के नाम पर महाविद्यालय में लूट खसोट हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिये उन्होंने आगे कहा की महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है ।बी0एड0 के कर्मचारियों द्वारा बी0एड0 विभाग में भ्रष्टाचार किया जा रहा।कर्मचारी एवम शिक्षक रोज नही आते है यःहा तक की बी0एड0 के विभागाध्यक्ष रोज नही आते है यह वहां लगे सीसीटीवी के माध्यम से देखा जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि महिला छात्रावास खाली कराने के घोषण हवा-हवाई घोषित हुई है जबकि इन मुद्दों को लेकर विद्यार्थी परिषद लगातार संघर्षरत रही है।इस द्वारान राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य रौशन कुमार,मिनकू श्रीवास्तव,प्रशांत मौर्य,धर्मेश गुप्ता,राहुल मिश्रा,राघवेंद्र तिवारी,अंजली कुमारी,साजन सूर्यवंशी,कृष्ण मुरारी,सुमित ब्याहुत, तबरेज आलम आदि लोग मौजूद थे

Join us on:

Leave a Comment