वाम दल संगठनों द्वारा जहानाबाद को सुखाग्रस्त घोषित करने की माँग!

SHARE:

जहानाबाद पंकज कुमार।

सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर मजदूर संगठनों के जिला स्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय।
वामदलों की मजदूर यूनियनो का संयुक्त बैठक माले जिला कार्यालय में सम्पन्न हुआ। सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग पर मजदूर यूनियनों का समाहरणालय पर 1 अगस्त को धरना की तैयारी। के लिए बैठक संपन्न।
बैठक की अध्यक्षता खेग्रामस के जिला अध्यक्ष कामरेड सत्येन्द्र रविदास ने किया। बैठक को संबोधित माले के जिला सचिव कामरेड श्रनिवाश शर्मा, खेग्रामस के जिला सचिव कामरेड प्रदीप कुमार, मनरेगा मजदूर – यूनियन के जिला सचिव कामरेड ललनकिशोर आजाद, सीपीएम के जिला सचिव कामरेड रामप्रसाद पासवान आदि ने किया। जबकि कार्यक्रम में शामिल हुलासगंज के खेग्रामस प्रखंड सचिव कामरेड अवधेश पंडित, प्रताप दास, बुंदेल रविदास, महिला नेत्री कामरेड चिन्ता देवी,जटहु मांझी आदि थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि संयुक्त मजदूर यूनियन के आह्वान पर 1 अगस्त को जिला मुख्यालय पर सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने आदि मांगों को लेकर धरना का कार्यक्रम किया जाएगा।
नेताओं ने आगे कहा कि धरना की मुख्य सवाल है जहानाबाद को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, सभी गांव,टोलों में पीने की पानी का प्रबंध किया जाए। मनरेगा में 200 दिन काम,और 600 रुपया मजदूरी भुगतान किया जाए। सभी मजदूर, किसानों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराया जाए। सभी गरीबों को मुफ्त में राशन वितरण किया जाए। सभी गरीबों को 10 डिसमिल जमीन दो,और बसे हुए गरीबों को वासगीत पर्चा दिया जाए। बसे हुए गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाना बंद किया जाए और महंगाई पर रोक लगाई जाए आदि मांग है।नेताओं ने जोर देकर कहा कि सावन महिना खत्म होने वाली है पूरे बिहार सहित खासकर जहानाबाद जिला मे छींट,पुट छोड़कर वारीष नहीं हुई है । किसान के धान की बिज वोया हुआ जलकर खाक हो गया । किसान बहुत चिंतित हैं और उनकी परेशानी बढ़ गई है,अब वो करें तो क्या करें। पीने की पानी भी नहीं मिल पा रही है। सरकारी नल,जल योजना पूरी तरह से फेल हो गयी है। गरीबों को राशन भी सही समय पर नहीं मिल पा रही है। गरीब खाने के लिए तरस रहे हैं। सरकार व जिला प्रशासन मौज कर रही है सरकार व जिला प्रशासन को किसान, मजदूरों की चिंता नहीं है । अभी तक सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने पर सरकार व जिला प्रशासन की नींद नहीं खुली है ।कल ही दिनांक 25 जुलाई को डीएम के समक्ष महागठबंधन का एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित की गई थी उसके बाद भी प्रशासन की कोई ठोस पहल सामने नहीं दिखाई दे रहा है। किसान,मजदूर आम,आवाम नागरिकों से अपील है कि 1 अगस्त्य को वामदलों का डीएम के समक्ष आयोजित होने वाली धरना में हजारों, हजार की संख्या में शामिल होकर धरना को सफल बनायें। बुलडोजर राज मुर्दाबाद, गरीबों को परेशान करने वाली सरकार होश में आओ।

Join us on:

Leave a Comment