जहानाबाद से पंकज कुमार :-
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीय वादों की सुनवाई की गयी।
जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 07 मामलें जिला पदाधिकारी के समक्ष आएं, जिनमें 04 मामलों में आदेश पारित करते हुए निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने 03 मामलों में लोक प्राधिकार -सह- अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद एवं काको को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ अगले निर्धारित तिथि को उपस्थित होने का निदेश दिया गया। सभी मामले अतिक्रमण एवं भूमि विवाद से संबंधित थे।




