अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार कई शिक्षक गायब
पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड प्रमुख आलिया प्रवीण के नेतृत्व में प्रखंड के दर्जनों विद्यालय का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान राजकिय प्राथमिक विद्यालय बेनीपूर उत्तर भाग में पांच शिक्षक पदस्थापित हैं। जहां निरीक्षण के समय मात्र दो शिक्षक की उपस्थिति देखी गई।तीन गायब मीले। जिसमें शिक्षिका अनामिका कुमारी व शमा प्रवीण का सीएल लगा था।जबकि शिक्षक श्री नारायण कुमार बीना किसी सुचना के अनुपस्थित थे। निरीक्षण के दरमियान प्रधान शिक्षक श्याम बाबू ठाकुर द्वारा इनका हाजरी काटा गया। वहीं विद्यालय के निरीक्षण करते समय बच्चे पठन पाठन पर भी प्रश्न चिन्ह लगा।प्रथम वर्ग में उपस्थित बच्चे से पूछा गया कि ख ख घ सुनाव तो बच्चा नहीं सूना पाया।और भी बहुत सारी कमीयां को प्रखंड प्रमुख नजर अंदाज करते हुए कहा कि विद्यालय में व विद्यालय के पठन पाठन में सुधार लाने की जरुरत है। शिक्षा के मंदिर को मंदिर ही रहने दें इसे राजनीति का आखाड़ा न बनाएं।इस मौके पर हरि किशोर राय, रिजवान अहमद,नाज अहमद खां सहित अन्य लोग मौजूद थे।




