बेगूसराय पहुँचे DGP एसके सिंघल ने BMP 8 में की अहम बैठक!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में बिहार के डीजीपी एसके सिंघल पुलिस अधिकारियों के साथ बीएमपी आठ के सभागार में बैठक की। इस बैठक में एसपी योगेंद्र कुमार के अलावा जिलेभर के थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर और डीएसपी ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की समस्याओं से अवगत हुआ‌ पुलिसकर्मियों को काम के दौरान क्या परेशानी होती है उसको दूर कैसे किया जाए इस पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया गया है। एस आर केस में जल्द से जल्द गिरफ्तार करने, एएलटीएफ को तेज गति से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। पटना में गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकवादियों के सवाल पर कहा कि पुलिस लगातार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मिले डिटेल के आधार पर राज्य और केंद्र की एजेंसी जांच कर रही है। बढ़ते अपराध के सवाल पर कहा कि पुलिस लगातार काम कर रही है। बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार डीएसपी के सवाल पर कहा कि गिरफ्तार डीएसपी के खिलाफ पुलिस को सबुऐ मिली है उसी आधार पर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल डीजीपी एसके सिंघल पुलिस अधिकारियों की समस्याओं के साथ-साथ पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बेगूसराय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बाइट – एसके सिंघल, डीजीपी बिहार

Join us on:

Leave a Comment