सुगौली को अनुमंडल एवं रघुनाथपुर को प्रखंड बनाने को लेकर अभियान की शुरुआत!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-

पुर्वी चम्पारण के सुगौली बस स्टेण्ड चौक स्थित गुरूवार को. जन जागरण मंच कार्यालय में सुगौली को अनुमण्डल एवं रघुनाथपुर को प्रखण्ड का दर्जा दिलाने हेतु जागरूकता अभियान में गति लाने के उद्देश्य से मंच ने का आयोजन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रो.सन्त साह ने किया।श्री साह ने कार्यक्रम की महत्ता को दर्शाते हुए कहा कि सुगौली अनुमण्डल बनने से यहां डिग्री काॅलेज, रेफरल हाॅस्पीटल,एस.डि.ओ. कोर्ट,जमीन रजिस्ट्री कार्यालय इत्यादि तरह के अनेकों कार्यालय खुल जाएगा,जिससे सुगौली विकासोन्मुख दिशा की ओर अग्रसर होगा।मंच के सचिव मधुरेन कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि रघुनाथपुर को प्रखण्ड एवं सुगौली को अनुमण्डल का दर्जा मिलने से चहुंमुखी विकास होगा।सबसे ज्यादा यहां के व्यवसायी वर्ग लाभान्वित होंगे।किसी भी ब्राण्डेड कम्पनी का यहां के व्यवसायियों को सीधा एजेंसी मिलेगा।कार्यक्रम के शुरुआत में मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व०पाण्डेय बिनोद कुमार के प्रति एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।तत्पश्चात अनुमण्डल से संबंधित तैयार कराये गये गाना को सार्वजनिक तौर पर लंच किया गया।इस गाना के माध्यम से सुगौली वासियों को जागरूक किया जाना है। अन्त में इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मिडिया कर्मियों को एक एक उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।मौके पर डाॅ.प्रो.पवन कुमार,उदय श्रीवास्तव,पूर्व प्राचार्य प्रो.किशोरी प्रसाद भारती,डॉक्टर प्रमोद स्टीफन,राजा सिंह,लंच किए गए गाना के गीतकार पप्पू प्रीतम,भोला राम, राजकिशोर शर्मा,मुन्ना टेलर, आदर्श मोहन सरकार सभी मिडिया कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment