सिंधिया का ऐलान, बोकारो, दुमका व जमशेदपुर में भी बनेगा एयरपोर्ट!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी संग आए उड्डयन मंत्री की घोषणा
झारखंड में कुल 5 हवाई अड्डा हो जायेंगे

देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। देवघर एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू होने के बाद देश के बाहर भी 25 देशों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ देवघर पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां ऐलान किया कि झारखंड में अब जल्द ही 5 एयरपोर्ट होंगे। सिंधिया ने बताया कि बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट बनेगा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यहां लाखों लोगों के सपना पूरा हो गया। यहां 16 हजार करोड़ का विकास कार्य करने से ही लोगों का सपना पूरा हो पाया है। सिंधिया ने झारखंड के तीन और शहरों में हवाई अड्डा बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। बता दें कि इन तीन शहरों में एयरपोर्ट बनने से झारखंड में कुल 5 हवाई अड्डे हो जाएंगे। रांची के बाद देवघर में भी हवाई अड्डा शुरू हो हो गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां हवाईअड्डे बनता है, आर्थिक विकास वहीं से शुरू हो जाता है। सिंधिया ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट से मौजूदा समय में 5 लाख लोगों के आवागमन की सुविधा है। उन्होंने कहा कि इससे करीब ढाई करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। आज पहली फ्लाइट देवघर-कोलकाता की फ्लाइट इंडिगो द्वारा संचालित हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देवघर को रांची और पटना से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा देवघर को दिल्ली से भी जोड़ा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment