नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-
नवादा में एक युवक के खाते में गलती से आए 9 लाख 93 हजार रुपए
युवक थाना पहुंच खाते में आए रूपये की जांच कर जिसके रूपये है उसे वापस करने की पुलिस से लगा रहा गुहार
नवादा जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है.यहां एक युवक के पंजाब नेशनल बैंक खाते में गलती से 9 लाख 93 हज़ार रुपए आ गए.
जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एरुरी गांव निवासी सुमंत कुमार पिता बानो यादव ने आनन फानन में नगर थाना पहुंच कर पुलिस को खाते में लाखों रुपए आने की आपबीती बताई और युवक ने लिखित शिकायत देकर खाते में आए 9 लाख 93 हजार रूपये की उचित जांच कर जिसके रूपये है उसे वापस करने की पुलिस से गुहार लगा
रहा.
बरहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है ।
बाइट – सुमंत कुमार (खाता धारक)




