आरा से अकाश कुमार की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 12-7- 2022 को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया जी ने PMCH जाकर साप काटने से मृत उत्तम कुमार के परिजनों से मिल कर ढाढस बंधाया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। ज्ञात हो कि जगदीशपुर प्रखण्ड के मेदापुर ग्राम के निवासी सरल सिंह के पुत्र उत्तम कुमार को रात मे अचानक साप काट दिया था, सुबह पटना PMCH पहुँचते ही उनकी मृत्यु हो गई । माननीय विधायक लोहिया जी ने अधीक्षक से बातकर डेडबॉडी एम्बुलेंस द्वारा उनके घर भेजवाये ।




