अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार के राजस्व मंत्री रामसूरत राय का बड़ा बयान । ट्रांसफर रुकने से भावना को ठेस पहुंची । अब मैं जानता दरबार नही करूंगा । जब जनता की समस्या का समाधान नहीं होगा तो जनता दरबार का क्या फायदा। मंत्री पद किसी की बपौती नहीं होती ,कोई भी नया व्यक्ति आकार मंत्रालय चलाए मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं ।
कुछ दिन पहले राजस्व विभाग ने अधिकारियों का ट्रांसफर किया था , जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरस्त कर दिया । सूत्रों के हवाले से खबर ये है कि नीतीश कुमार ने ट्रांसफर पोस्टिंग में बड़े पैमाने पर पैसे के लेन देन के कारण अधिकारियों की पोस्टिंग पर रोक लगा दिया ।
बाइट – रामसूरत कुमार मंत्री बिहार सरकार ।




