कर्णगढ़ ईदगाह में बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी अमन शांति की दुआ!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

कर्णगढ़ ईदगाह मैदान में ईद उल अजहा पर नमाज अदा कर मांगी अमन शांति की दुआ!

नाथनगर के कर्णगढ़ स्थित ईदगाह मैदान में ईद उल अजहा के पावन पर्व पर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के बच्चे, बूढ़े और नौजवान ने नमाज अदा की। सुबह 7 बजे नमाज अदा करने मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह मैदान पहुंचे और मौलाना अंसार साहब ने नमाज अदा करवाई। नमाज से पहले अंसार साहब ने कुर्बानी बारे तकरीर की और नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया तथा अल्लाह तालाह से देश दुनिया में अमन शांति की दुआ की गई। इस अवसर पर सभी को ईद उल अजहा की बधाई दी और कहा कि हमें पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस दिन हमें अपने तमाम द्वेष को भूलाकर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें भाईचारे का संदेश देता है।

Join us on:

Leave a Comment