घनश्याम सिंह की रिपोर्ट:-
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत २५ वर्षीय ट्रेक्टर चालक संजीव यादव का चादन नदी के निकट नियंत्रण खो जाने से ट्रैक्टर गड्ढे में गिर गया और चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई | वहीं मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एसआई अजय कुमार दल बल के साथ घटना के जगह पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जेसीबी द्वारा गाड़ी को को बाहर निकाला गया| चालक नयाचक मखना का रहने वाला था|




